CAA Protest: क्या से हिंसा से मिलेगा हक? | Mathrubhumi
ABP News Bureau | 20 Dec 2019 08:20 PM (IST)

सीएए और राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर (एनआरसी) के खिलाफ पूरे देश में विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं. दिल्ली पुलिस ने इलाके की घेराबंदी तो की हुई है, फिर भी भीड़ लगातार बढ़ रही है. नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) के खिलाफ दिल्ली गेट की ओर जा रहे एक बड़े जुलूस के दौरान सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र के खिलाफ जमकर नारेबाजी हुई. इसमें शामिल कुछ प्रदर्शनकारी जामा मस्जिद वापस लौट गए, जबकि अन्य लोगों का हुजूम मार्च करते हुए आगे बढ़ गया. इस दौरान पुलिस किसी भी अप्रिय घटना से बचने और भीड़ को नियंत्रित करने के लिए संघर्ष करती नजर आई.