CAA Protest: Varanasi में पुलिस और प्रदर्शनकारियों में भिड़ंत, किया गया लाठीचार्ज
ABP News Bureau | 23 Jan 2020 06:35 PM (IST)

दिल्ली के शाहीन बाग की तरह CAA को लेकर वाराणसी के बेनियाबाग़ में भी लोग धरने पर बैठे, इसमें महिलाएं भी भारी मात्रा में शामिल थीं. लेकिन प्रशासन ने इसकी इजाज़त नहीं दी. नाराज़ लोगों ने पुलिस पर पथराव किया. इसके बाद पुलिस ने भी प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज किया. जिलाधिकारी और एसएसपी के साथ भारी संख्या में कई थानों की फोर्स पहुंची. 5 लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया है.