CAA विरोध के नाम लखनऊ में उत्पात, कहीं पुलिस पर पत्थरबाजी तो कहीं आगजनी
ABP News Bureau | 19 Dec 2019 05:45 PM (IST)

नागरिकता कानून को लेकर आज भी पूरे देश में अलग अलग जगहों पर हंगामा हो रहा है, सबसे ज्यादा हंगामा इस वक्त लखनऊ में मचा है जहां प्रदर्शनकारियों ने एक थाने में आग लगा दी है, कई बाइकों को भी आग के हवाले कर दिया गया है, लगातार प्रदर्शनकारी पत्थरबाजी कर रहे हैं, कई जगहों पर तोड़फोड़ भी की गई है. लखनऊ के डालीगंज इलाके में प्रदर्शनकारियों ने पुलिस चौकी में आग लगा दी, वहीं परिवर्तन चौक पर हजारों लोग पुलिस पर पथराव और आगजनी कर रहे हैं.