CA Protest: हिंसा करने वालों का हिसाब करने में जुट गई यूपी पुलिस
ABP News Bureau | 26 Dec 2019 07:58 AM (IST)

उत्तर प्रदेश में नागरिकता कानून के विरोध में प्रदर्शन हुए. विरोध की आवाज बुलंद हुई और इसी विरोध का फायदा उठाकर लोगों ने हिंसा को अंजाम दिया. यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने उसी वक्त कहा था कि हिंसा का और सरकार संपत्ति को नुकसान पहुंचाने का हिसाब लिया जाएगा. मेरठ से फिरोजाबाद तक पुलिस हिंसा करने वालों का हिसाब करने में जुट गई है. वहीं गोरखपुर में पुलिस ने उपद्रवियों की पहचान करने के बाद उनके नोटिस चस्पा कर दिए गए हैं. यानी हिंसा का हिसाब शुरू हो चुका है. संभल में भी पुलिस उपद्रवियों की तस्वीरों के साथ मीडिया के सामने आयी. एक एक चीज ब्यौदा दिया और उपद्रवियों कर्रवाई की बात की. वहीं मेरठ में पुलिस ने जो वीडियो जारी किया है उसे देखने के बाद उन लोगों के मुंह पर शायद ताला लग जाएगा जो ये कह रहे हैं कि पुलिस ने गोलियां चलाई. पुलिस की कर्रवाई की वजह से हिंसा फैली.