C-Voter Survey: ओवैसी का राष्ट्रीय नेता बनने की मुहीम 10 फीसदी भी कामयाब नहीं हुई- Abhay Dubey
ABP News Bureau | 22 Oct 2022 07:21 PM (IST)

ABP News C-Voter Survey On Congress: हिमाचल प्रदेश में चुनाव की तारीखों का एलान हो चुका है. राज्य में 12 नवंबर को मतदान होगा. गुजरात में भी किसी दिन चुनाव की तारीखों का एलान हो सकता है. इससे पहले बड़े-बड़े नेता युद्ध स्तर पर चुनाव प्रचार में जुटे हुए हैं. चुनाव से पहले कांग्रेस को भी मल्लिकार्जुन खरगे के रूप में नया अध्यक्ष मिल गया है. इस चुनावी माहौल के बीच abp न्यूज़ के लिए सी वोटर ने साप्ताहिक चुनावी सर्वे किया है. सर्वे में हिमाचल प्रदेश के 1,397 और गुजरात के 1,216 लोगों की राय ली गई है. सर्वे में मार्जिन ऑफ एरर प्लस माइनस 3 से प्लस माइनस 5 फीसदी है.