Desh Ka Mood: 'Rahul Gandhi अभी तक विपक्ष का चेहरा बनने में सक्षम नहीं हो पाए हैं'- Manu Sharma
एबीपी न्यूज़ | 16 Jan 2021 02:36 AM (IST)

साल 2021 का पहला सर्वे. ABP न्यूज के लिए C VOTER ने देश का मूड जाना है. इस सर्वे में देश की सभी 543 लोकसभा सीटों के लोगों ने हिस्सा लिया है. सर्वे में 30 हजार से ज्यादा लोग शामिल हैं. सर्वे के सवालों का जवाब पिछले 12 हफ्तों में लिए गए हैं. इस सर्वे पर सी-वोटर के सीनियर एडिटर मनु शर्मा ने कहा कि निश्चित रूप से किसी और नेता के मुकाबले देश में नरेंद्र मोदी सबसे सशक्त नेता हैं. वहीं दूसरी ओर, राहुल गांधी अभी-भी विपक्ष का चेहरा बनने में कामयाब नहीं हो पाए हैं.