Breaking: लखनऊ बिल्डिंग हादसे में बड़ी कार्रवाई, SP विधायक शाहिद मंजूर का बीटा गिरफ्तार | ABP News
ABP News Bureau | 25 Jan 2023 10:19 AM (IST)
लखनऊ (Lucknow) के वजीर हसनगंज (Hasanganj) रोड पर इमारत गिरने के बाद हुए हादसे में अब तक 14 लोगों का रेस्क्यू हो चुका है. दूसरी ओर लखनऊ आयुक्त और एलडीए की उपाध्यक्ष रोशन जैकब ने इस हादसे के बाद कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं. यजदान बिल्डर्स के साथ ही लखनऊ की अवैध इमारतों की पहचान की जाएगी. सपा सरकार में कद्दावर मंत्री रहे शाहिद मंजूर के बेटे नवाजिश और तारिक पर एफआईआर के निर्देश दे दिए गए हैं.