Breaking: LG मनोज सिन्हा का शोपियां दौरा रद्द, गैर कश्मीरी मजदूरों को घाटी में निशाना बनाया गया
ABP News Bureau | 18 Oct 2022 12:33 PM (IST)

कश्मीरी पंडित की हत्या के कुछ दिनों बाद एक बार फिर घाटी से टारगेट किलिंग की घटना सामने आयी है. जम्मू कश्मीर के शोपियां में आतंकियों ने दो गैर-कश्मीरी मजदूरों की ग्रेनेड से हमला कर हत्या कर दी. शोपियां के हरमेन में मारे गए इन दोनों लोगों की पहचान उत्तर प्रदेश के कन्नौज के रहने वाले मनीष कुमार और रामसागर के तौर पर हुई है. इस घटना के बाद पुलिस ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू कर दिया है. जम्मू कश्मीर पुलिस के स्पेशल इन्वेस्टिगेटिव यूनिट (एसआईयू) की तरफ से इस समय पूरे पुलवामा में छापेमारी की जा रही है.