Breaking: आज कश्मीर के बनिहाल में दाखिल होगी राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा | ABP News
ABP News Bureau | 27 Jan 2023 08:18 AM (IST)

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा एक दिन के ब्रेक के बाद शुक्रवार को जम्मू-कश्मीर के बनिहाल शहर से फिर शुरू होगी. कांग्रेस महासचिव (संचार) जयराम रमेश ने शुक्रवार के कार्यक्रम को अंतिम रूप देने के बाद संवाददाताओं से कहा कि भारत जोड़ो यात्रा बनिहाल से शुक्रवार की सुबह फिर शुरू होगी. हम वह दूरी तय करेंगे जो बुधवार को तय नहीं कर सके थे.