Breaking: लखनऊ में फूड प्वाइजनिंग से 51 लोग बीमार, बर्थडे पार्टी के बाद बीमार पड़े लोग | ABP News
ABP News Bureau | 01 Nov 2022 10:47 PM (IST)

लखनऊ (Lucknow) के मोहनलालगंज नगर पंचायत के गौरा गांव में एक बर्थडे पार्टी (Birthday Party) में खाना खाने के बाद 51 लोग बीमार हो गए. इनमें से 39 लोगों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोहनलालगंज में भर्ती कराया गया है. इसके बाद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (Community Health Center) की बेड फुल हो गई है. संक्रमण की चपेट में आने वाले अधिकांश बच्चे हैं.