Breaking: लखनऊ के हजरतगंज में 4 मंजिला अपार्टमेंट गिरने से मचा हड़कंप, देखें क्या है मौजूदा हालात
ABP News Bureau | 25 Jan 2023 09:01 AM (IST)
उत्तर प्रदेश स्थित लखनऊ (Lucknow) के वजीर हसनगंज (Hasanganj) रोड पर एक रिहायशी इमारत गिरने से हड़कंप मच गया है. इस हादसे में बुधवार की सुबह करीब छह बजे तक 14 लोगों का रेस्क्यू किया जा चुका था. वहीं करीब 13 घंटे से अभी भी ऑपरेशन जारी है. इस रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद अभी तीन लोगों के फंसे होने की संभावना जताई जा रही है. दूसरी ओर घायलों का अस्पताल में इलाज जारी है. इनकी सूची भी जारी कर दी गई है.