Bollywood Drugs Case: देखिए चर्चा में क्यों है KWAN कंपनी?
एबीपी न्यूज़ | 22 Sep 2020 09:21 PM (IST)

सुशांत राजपूत के टैलेंट मैनेजर जया साहा जिस KWAN टैलेंट मैनेजमेंट कंपनी में काम करती थीं, अब उसके सीईओ ध्रुव को भी एनसीबी ने पूछताछ के लिए बुलाया है. क्वान मैनेजमेंट दीपिका पादुकोण का भी काम देखती है. यह सारे खुलासे जया साहा के चैट से पता चला है, जिसमें ड्रग्स डीलिंग की बात हो रही थी. मुंबई के अंधेरी इलाके में लिंक रोड के पास कॉमर्स सेंटर नामक बिल्डिंग में सेकंड फ्लोर पर KWAN का दफ्तर है. इस दफ्तर के पास बहुत सारे पब और नाइट क्लब हैं.