Maharashtra : Bollywood ने की, फिर से Lockdown नहीं लगाने की अपील
एबीपी न्यूज़ | 03 Apr 2021 06:00 PM (IST)

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने पूरे महाराष्ट्र और मुम्बई में तेजी से बढ़ते कोरोना के मामलों के मद्देनजर शुक्रवार को अपने संबोधन में कहा था कि अगले दो दिनों में एक बार फिर से लॉकडाउन लगाने का फैसला किया जा सकता है. मगर फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी संस्था फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज (FWICE) ने मुख्यमंत्री को खत लिखकर फिर से लॉकडाउन नहीं लगाये जाने की गुजारिश की है.