खट्टर सरकार ने Ambala SP का किया ट्रांसफर, चुनाव प्रचार के दौरान हुआ था सीएम का विरोध
एबीपी न्यूज़ | 24 Dec 2020 06:28 PM (IST)

दो दिन पहले अंबाला में मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर को किसानों के विरोध का सामना करना पड़ा था. किसानों ने मुख्यमंत्री खट्टर के काफिले को काले झंडे दिखाए थे. इस पर कार्रवाई करते हुए अब खट्टर सरकार ने जिले के SP का तबादला कर दिया है. अब राजेश कालिया की जगह हामिद अख्तर को अंबाला का एसपी बनाया गया है.