किसान आंदोलन को खत्म करने के लिए BJP का 'बैकडोर प्लान' | राज की बात
एबीपी न्यूज़ | 27 Dec 2020 09:27 PM (IST)

किसान कानूनों के ख़िलाफ़ सड़कों पर उतरा आंदोलन कितना लंबा जाएगा? सरकार मानेगी या किसान मानेंगे? इन सवालों के बीच पीएम मोदी के किसानों से सीधे संवाद से ये तो स्पष्ट हो गया है कि तीनों विधेयक वापस नहीं होंगे. किसानों की कुछ मांगें हैं तो उन्हें माना जाएगा और चिंताओं का समाधान किया जाएगा. मगर सरकार झुकी या उसने किसानों को झुका दिया, इस तरह के किसी भी निष्कर्ष से बचा जाएगा. राज की बात ये कि पीएम के खुलकर बोलने से पहले ही सरकार ने इस मुद्दे पर किसानों की सोच को आंक और परख लिया है ताकि उसका कोई भी फ़ैसला उनके ख़िलाफ़ न जाए. साथ ही अपने दो अनुभवी मंत्रियों को भी रास्ता निकालने के लिए लगा दिया है जो बैकडोर मीटिंग के साथ-साथ किसानों के बीच में रायशुमारी कर अपनी बात भी रख रहे हैं.