Breaking News : Tandav Web Series के खिलाफ BJP कराएगी शिकायत दर्ज
एबीपी न्यूज़ | 17 Jan 2021 11:51 AM (IST)

तांडव वेब सीरीज पर विवाद पहले एपिसोड के ही एक सीन पर है. इसमें अबिनेता मोहम्मद जीशान अय्यूब भगवान शिव के वेश में नजर आ रहे हैं और यूनिवर्सिटी के छात्रों को संबोधित करते हुए कहते हैं कि आखिर आपको किससे आजादी चाहिए. वेब सीरीज के पहले एपिसोड के इस हिस्से के वीडियो को लेकर लोग आपत्ति जता रहे हैं. ट्विटर पर एक वर्ग का कहना है कि इस तरह से शिव का रूप दिखाना और भगवान राम के बारे में टिप्पणी करना स्वीकार नहीं किया जा सकता.