GHMC Elections में बंपर जीत के बाद Bengal फतह करने की तैयारी में BJP
एबीपी न्यूज़ | 05 Dec 2020 06:37 PM (IST)

बिहार में बहुमत के साथ सरकार बनाने और हैदराबाद निकाय चुनाव में टीआरएस को बहुमत से दूर धकेलने की कामयाबी के बाद बीजेपी का जोश हाई है. बढ़े मनोबल के साथ बीजेपी अब कोलकाता का किला फतह करना चाहती है.. और इसके लिए ममता बनर्जी को निशाने पर लेने की मजबूरी है. लेकिन दीदी के खिलाफ राजनीतिक हमले करने में बीजेपी के नेता राजनीतिक मर्यादा को भूल जा रहे हैं.. खुद प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष ने ममता बनर्जी के लिए अपशब्दों का इस्तेमाल किया है.. तो बिगड़े वोल की सियासत में टीएमसी भी पीछे नहीं.. पलटवार करते हुए टीएमसी नेताओं की जुबान भी फिसल रही है.. 24 परगना जिले की एक रैली में दीदी के भतीजे अभिषेक बनर्जी ने दिलीप घोष को गुंडा तक कह दिया.. तो कैलाश विजयवर्गीय को बाहरी बताते हुए दावा किया कि चुनाव कैसे लड़ा जाता है.. उनकी पार्टी बखूबी जानती है.