कांग्रेस किसानों के कंधे पर बंदूक रख राजनीति करना चाहती है- Priyanka के UP दौरे पर बोले Arun Singh
एबीपी न्यूज़ | 10 Feb 2021 09:09 PM (IST)

BJP सांसद अरुण सिंह ने प्रियंका गांधी के सहारनपुर में किसान महापंचायत में जाने पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि प्रियंका गांधी को खेती-किसानी के बारे में कुछ नहीं पता, MSP के बारे में भी उन्हें कुछ नहीं पता. कांग्रेस सिर्फ किसानों के कंधे पर बंदूक रखकर राजनीति करना चाहती है.