BJP CM Face:राजस्थान में CM के चहरे पर सस्पेंस के बीच वसुंधरा राजे आज JP Nadda से कर सकती है मुलाकात
एबीपी न्यूज़ डेस्क | 07 Dec 2023 11:30 AM (IST)

Rajasthan Elections 2023 Result: राजस्थान में मुख्यमंत्री पद की कमान कौन सभांलेगा, इसे लेकर लगातार मंथन जारी है. इस बीच बीजेपी नेता और पूर्व सीएम वसुंधरा राजे (Vasundhra Raje) बुधवार की रात दिल्ली पहुंचीं. जानकारी के अनुसार आज यानी 7 दिसंबर को वसुंधरा राजे बीजेपी के राष्ट्रीय अद्यक्ष जेपी नड्डा (JP Nadda) से मुलाकात करेंगी. राजस्थान में दो बार मुख्यमंत्री रहीं वसुंधरा राजे विधानसभा चुनावों में बीजेपी को मिले भारी बहुमत के बाद सीएम पद के दावेदारों में से एक हैं. ऐसे में कयास लगाया जा रहा कि, इस मुलाकात में सीएम फेस को लेकर चर्चा हो सकती है.