Delhi में Bird Flu की आशंका, Mayur Vihar के पार्क में मिले मृत कौवे
एबीपी न्यूज़ | 08 Jan 2021 08:42 PM (IST)

देश में बर्ड फ्लू का खतरा बढ़ता जा रहा है. पांच राज्यों में बर्ड फ्लू की पुष्टि के बाद अब सबसे बड़ी खबर आज राजधानी दिल्ली से आई है.. जहां कौवे की मौत से हड़कंप मच गया है. दिल्ली के एक पार्क में मरे हुए कौवे पाए गए.. जिसके बाद अब दिल्ली में भी बर्ड फ्लू का खतरा मंडराने लगा हैै. अब बीमारी के कई और राज्यों में भी फैलने की आशंका बढ़ गई है.