SCO Summit में आज भारत के खिलाफ जहर उगलने की तैयारी में Bilawal Bhutto, आई अंदर की खबर
ABP News Bureau | 05 May 2023 07:05 AM (IST)

भारत की अगुवाई में आज से गोवा में एससीओ देशों के विदेश मंत्रियों की अहम बैठक होने वाली है. बैठक सुबह करीब 10.15 बजे शुरू होगी. इस बैठक में चीन और पाकिस्तान समेत कुल आठ देशो के विदेश मंत्री शामिल हैं. बैठक में पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो भी शामिल हो रहे हैं. सूत्र बता रहे हैं कि पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो पर इस बैठक का इस्तेमाल भारत के खिलाफ जहर उगलने के लिए कर सकते हैं. भुट्टो SCO मंच से कश्मीर का मुद्दा उठा सकते हैं. इतना नहीं भुट्टो कर्नाटक में कांग्रेस के मेनिफेस्टो में बजरंग दल को बैन करने के मुद्दे का भी जिक्र कर सकते हैं.