Bijnor: छोटे बच्चों ने CM Relief Fund को दान किये 7 हजार रुपये
ABP News Bureau | 13 Apr 2020 09:39 AM (IST)

उत्तर प्रदेश के बिजनौर से एक दिल को खुश कर देने वाली खबर. जब पुलिस बिजनौर के एक इलाके में गश्त के लिए पहुंची तो उनका वहां पुष्प वर्षा से स्वागत हुआ. इसके बाद मोहल्ले के बच्चों ने 7 हजार रुपये का चेक पुलिसवालों को दिया जो मुखयमंत्री राहत कोष में जमा किया जाएगा. बच्चों ने यह पैसे अपनी बचत में से इकठ्ठा कर दिए हैं.