Corona Vaccine : Shamli में स्वास्थ्य केंद्र की बड़ी लापरवाही, कोरोना के बदले लगाया Rabies का टीका
एबीपी न्यूज़ | 09 Apr 2021 06:48 PM (IST)

कांधला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में स्वास्थ्य विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है. यहां कोरोना वैक्सीन लगवाने आई तीन बुजुर्ग महिलाओं को रेबीज का टीका लगा दिया गया. जब एक महिला की तबीयत खराब हुई तब स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही का पता चला. इस लापरवाही के बाद परिजनों ने जमकर हंगामा किया. सीएमओ से मामले की शिकायत की गई है.