बड़ी बहस: मुस्लिम के बाद ईसाई धार्मिक संगठनों को वैक्सीन पर ऐतराज..कब खत्म होगा ये धर्मसंकट?
एबीपी न्यूज़ | 25 Dec 2020 05:21 PM (IST)

कोरोना को खत्म करने के लिए दुनिया के कई देशों में वैक्सीनेशन का काम जोर पकड़ने लगा है. इस खतरनाक वायरस से जान बचाने वाले वैक्सीन की मांग बढ़ रही है... लेकिन इस बीच कुछ धार्मिक संगठनों ने वैक्सीन को लेकर सवाल उठाने शुरू कर दिए हैं. कुछ मुस्लिम देशों में वैक्सीन के हराम या हलाल होने का मुद्दा उठा दिया, जिसका हिंदुस्तान में भी दिखा... अब क्रिश्चियन कैथोलिक्स में इस बात को लेकर गुस्सा है कि कुछ वैक्सीन में अबॉर्ट किए गए भ्रूण से मिले सेल्स का इस्तेमाल किया गया है... इन विवादों के बीच अलग-अलग देशों की सरकारें वैक्सीन पर भ्रम दूर करने में जुटी हैं... यूएई में सर्वोच्च धार्मिक संगठन फतवा काउंसिल ने साफ किया है कि वैक्सीन खानी नहीं है, बल्कि ये दवा इंजेक्शन के तौर पर दी जाएगी. वैटिकन ने बयान जारी किया है कि वैक्सीन में कुछ भी अनैतिक नहीं है.