बड़ी बहस: क्या दिल्ली में चल रहे आंदोलन की वजह से BJP को Bengal के किसानों पर आ रहा प्यार?
एबीपी न्यूज़ | 09 Jan 2021 07:48 PM (IST)

बीजेपी के अध्यक्ष जेपी नड्डा आज अपने एक दिन के दौरे पर बंगाल के बर्धमान पहुंचे और एक मुट्ठी चावल अभियान की शुरुआत की. इस दौरान जेपी नड्डा ने मुख्यमंत्री पर निशाना साधते हुए कहा कि ममता बनर्जी का जाना तय है और बीजेपी का आना तय है. बीजेपी बंगाल में किसानों को लुभाने में लगी है. इसपर विपक्ष ने निशाना साधते हुए कहा कि बीजेपी को बंगाल में किसान दिख रहे हैं लेकिन दिल्ली की सीमाओं पर बैठे किसान नहीं दिख रहे.