बड़ी बहस: क्या FATF से बचने के लिए भारत के खिलाफ प्रोपागेंडा कर रहा Pakistan?
एबीपी न्यूज़ | 10 Dec 2020 12:06 PM (IST)

भारतीय सेना अपने सीमावर्ती इलाकों में इतनी मुस्तैदी से तैनात रहती है कि परिंदा भी पर नहीं मार सकता है. ऐसे में आतंकवाद की फैक्ट्री चलाने वाले पाकिस्तान जैसे देशों को घुसपैठ के दौरान हमेशा मुंह की खानी पड़ती है. सर्जिकल स्ट्राइक और एयर स्ट्राइक के बाद तो पाकिस्तानी सेना और भी डरी सहमी रहती है. ऐसे में पाकिस्तानी सेना हमेशा भारतीय सेना के खिलाफ प्रोपागेंडा चलाती रहती है.