मां-माटी-मानुष की जगह बंगाल में आज तानाशाही, टोलबाजी और तुष्टिकरण का नारा चल रहा- Amit Shah
एबीपी न्यूज़ | 31 Jan 2021 03:31 PM (IST)

चुनावी राज्य पश्चिम बंगाल में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिग के जरिए एक सभा को संबोधित किया. मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि बंगाल में आज मां-माटी-मानुष की जगह तानाशाही, टोलबाजी और तुष्टिकरण का नारा चल रहा है.