Bangladesh Ruckus: बांग्लादेश में हिंदुओं के मुद्दे पर भारत का सख्त रुख, 'जिम्मेदारी निभाए सरकार'
एबीपी न्यूज़, वेब डेस्क | 29 Nov 2024 07:46 PM (IST)
भारत ने शुक्रवार (29 नवंबर) को बांग्लादेश में हिंदुओं और अन्य अल्पसंख्यक समुदायों के खिलाफ बढ़ते खतरों और टारगेटेड हमलों के बारे में गहरी चिंता व्यक्त की. बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों पर हो रहे अत्याचार के मुद्दे पर विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि भारत ने हिंदुओं और अन्य अल्पसंख्यकों पर खतरों और लक्षित हमलों के मुद्दे को बांग्लादेश सरकार के समक्ष लगातार और मजबूती से उठाया है.