Indian Navy में स्मार्टफोन के इस्तेमाल पर लगी रोक, जानें क्यों लिया गया फैसला?
ABP News Bureau | 31 Dec 2019 07:39 AM (IST)

नौसेना में जासूसी और हनी ट्रैप के खुलासे के बाद स्मार्ट फोन और सोशल मीडिया के इस्तेमाल पर पूरी तरह से बैन लगा दिया गया है. हाल ही में आंध्र प्रदेश में नौसेना में एक बड़े जासूसी रैकेट का पर्दाफाश हुआ था...जिसमें सात नौसैनिक और एक हवाला ऑपरेटर को गिरफ्तार किया गया था...पाकिस्तान को खुफिया जानकारी लीक करने वाले इस रैकेट का भंड़ाफोड़ करने वाले ऑपरेशन का कोड नेम 'डॉल्फिन-नोज़' रखा गया था.