Bageshwar Baba Row: संगीत से सनातन तक.... धीरेंद्र का 'फिल्मी संसार' | ABP News
ABP News Bureau | 31 Jan 2023 08:46 AM (IST)

रामचरितमानस पर दिए जा रहे विवादित बयानों के बाद से देशभर में सियासत तेज हो गई है. वहीं, श्रीरामचरितमानस के अपमान को देखते हुए साधु-संत भी खासा नाराज दिखाई दे रहे हैं. इसी बीच बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने अपनी बेबाक राय रखी है. उन्होंने हिन्दू जनता से आग्रह करते हुए कहा, 'जो हिन्दुओं को आपस में लड़ाना चाहते हैं, उनके खिलाफ आपको जागना होगा. ऐसे लोग जिसने रामचरितमानस का अपमान किया है, उनसे हाथ मिलाना है या क्या करना है ये तो आपको सोचना होगा.'