Badaun Case: मुख्य आरोपी अब भी फरार, Priyanka Gandhi ने योगी सरकार पर साधा निशाना
एबीपी न्यूज़ | 06 Jan 2021 07:42 PM (IST)

यूपी के बंदायू में 3 जनवरी को महिला से दरिंदगी हुई, लेकिन चौबीस घंटे से ज्यादा समय तक पुलिस लीपापोती में जुटी रही, बात बढ़ी तो 5 जनवरी को मामला दर्ज किया गया. आज दो आरोपियों की गिरफ्तारी हुई है. लेकिन मुख्य आरोपी पुजारी अब भी फरार है. पुलिस की लापरवाही पर राष्ट्रीय महिला आयोग ने फटकार लगाई है, तो वहीं दूसरी योगी सरकार विरोधियों के निशाने पर आ गई है. हालांकि, यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने भी मामले की गंभीरता को देखते हुए केस में मुख्य आरोपी को पकड़ने के लिए एसटीएफ को लगाने का आदेश जारी किया है.