Babita Phogat ने पहलवान Vivek Suhag से रचाई शादी, भ्रूण हत्या रोकने के लिए लिया आठवां फेरा
ABP News Bureau | 02 Dec 2019 10:30 AM (IST)

दंगल गर्ल बबीता फोगाट ने नई पारी की शुरुआत की है. सादगी भरे अंदाज में बबीता फोगाट और पहलवान विवेक ने शादी की. बिना किसी धूम धड़ाके और बैंड बाजे के शादी बेहद साधारण अंदाज में संपन्न हुई.. जहां पहलवान विवेक के परिवार से 21 लोगों ने शादी में शिरकत की... बबीता और विवेक ने एक दूसरे को वरमाला पहनाई.. और एक दूजे के हो गए. लेकिन इस शादी की कुछ बातें बेहद खास रहीं.. शादी में बबीता और विवेक ने आठ फेरे लिए.. आठवां फेरा, भ्रूण हत्या को रोकने के लिए लिया.