Baba Ramdev का बयान-'जिन मजदूरों को रोजगार मिला हुआ है उन्हें वापस अपने राज्य न बुलाएं'
ABP News Bureau | 01 May 2020 11:45 AM (IST)

प्रवासी मजदूरों की समस्या पर e शिखर सम्मेलन में बाबा रामदेव ने कहा- यह नुक्ता चीनी करने का समय नहीं है. उस समय वक्त नहीं था कि जिन लोगों को जहां जहां जाना है वहां चले जाएं तब लॉकडाउन होगा. तो आज स्थिति बहुत भयानक होती. आज जहां जिन भी मजदूरों को रोजगार मिला हुआ है तो उन्हें वापस ना बुलाया जाए. मेरे पास भी पतंजलि के कई प्लांट से फोन आ चुका है कि मजदूर घर जाना चाहते हैं. इसीलिए मैं कहना चाहता हूं कि यह एक गंभीर संकट निकल कर सामने आ जाए. मैंने अभी किसी को भी पतंजलि से नहीं निकाला है. मेरा कहना है कि जो भी जिस राज्य में अगर काम कर रहा है तो उसे वहीं रहना चाहिए.