जम्मू कश्मीर में 'आजादी का अमृत महोत्सव' का शानदार समापन, मनाया गया देशभक्ति का अनोखा जश्न
ABP News Bureau | 31 Oct 2021 07:28 AM (IST)

जम्मू कश्मीर सरकार के हफ्ते भर चले आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम का शानदार समापन हो गया है. जम्मू और श्रीनगर में आयोजित कार्यक्रमों के जरिए जहां कश्मीर में पर्यटन को बढ़ावा देने की कोशिश की गई, वहीं इसके जरिए जम्मू कश्मीर की समृद्ध सांस्कृतिक परंपरा को आम लोगों तक पहुंचाने की कोशिश की गई.