Ayodhya Ram Janm Bhoomi Pujan: 500 साल लंबा इंतजार PM Modi ने किया खत्म, देखिए ये रिपोर्ट | मातृभूमि
एबीपी न्यूज़ | 05 Aug 2020 08:55 PM (IST)

आज अयोध्या में भव्य राम मंदिर के निर्माण की ईंट रख दी गई.. प्रधानमंत्री मोदी के हाथों शिलान्यास हुआ और वो सपना साकार होने की तरफ आगे बढ़ चला जिसका इंतजार हिंदुस्तान के करोड़ों लोगों को एक अरसे से था. आज देश जिस ऐतिहासिक पल का गवाह बना उसमें एक बात और खास थी और वो ये कि प्रधानमंत्री मोदी पूरे 28 साल बाद रामलला के दर्शन कर रहे थे..जब मोदी रामलला के सामने पहुंचे तो साष्टांग होकर प्रणाम किया.