Ayodhya: PM Modi ने किया Ram Janm Bhumi Pujan,मंत्रों के साथ रखी गई शिला । Super 40
एबीपी न्यूज़ | 05 Aug 2020 04:44 PM (IST)

राम मंदिर के भूमि पूजन का कार्यक्रम का समापन हो गया है. 12:30 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भूमिपूजन कार्यक्रम का शुभारंभ किया. इसके कुछ ही देर बाद पीएम मोदी के करकमलों से राम मंदिर की आधारशिला की स्थापना हुई. खास बात है कि मंदिर की नींव खोदने के लिए चांदी का फावड़े का इस्तेमाल किया गया जबकि नींव की ईंट पर सीमेंट लगाने के लिए चांदी की कन्नी का भी प्रयोग किया गया.