सादगी के साथ PM Modi ने किया Ram Mandir का Bhoomi Pujan, बोले- पूरा भारत आज राममय है
एबीपी न्यूज़ | 05 Aug 2020 04:09 PM (IST)

अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए आज भूमि पूजन पूरा हो गया है. भूमि पूजन कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुख्य पूजा की और इस ऐतिहासिक कार्य की आज अयोध्या साक्षी बनी है. करोड़ों राम भक्तों का सालों का इंतजार आज पूरा हो गया जब राम मंदिर की आधारशिला रख दी गई है और विधिवत रूप से राम मंदिर के निर्माण का कार्य शुरू हो गया है.