Brisbane Test में भी भारतीय खिलाड़ियों से बदसलूकी, Mohammed Siraj को दी गालियां
एबीपी न्यूज़ | 15 Jan 2021 05:37 PM (IST)

ऑस्ट्रेलिया दौरे पर भारतीय खिलाड़ियों के साथ एक बार फिर बदसलूकी हुई है. ब्रिस्बेन के गाबा मैदान पर खेले जा रहे चौथे टेस्ट में कुछ दर्शकों ने तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज और ऑफ स्पिनर वाशिंग्टन सुदंर को अपशब्द कहे हैं. ऑस्ट्रेलियाई अखबार सिडनी मॉर्निंग हेराल्ड की खबर से इसका खुलासा हुआ है.