Atul Subash News: पत्नी और ससुरालवालों की वजह से इंजीनियर ने ले ली अपनी जान? | Breaking News
एबीपी न्यूज़ वेब डेस्क | 11 Dec 2024 10:36 AM (IST)

अतुल सुभाष को किसने मारा?...ये सवाल इस वक्त सुर्खियों में है...अब आप पूछेंगे कि ये कौन है? तो आपको बता दें कि 34 साल के अतुल सुभाष बेंगलुरू में एक नामी कंपनी में डीजीएम के पद पर तैनात थे...9 दिसंबर की सुबह अतुल ने सुसाइड कर लिया था...जान देने से पहले 90 मिनट का वीडियो और 24 पेज का सुसाइड नोट जारी किया और कहा कि उनके पास सुसाइड के सिवा कोई रास्ता नहीं बचा है...क्योंकि उन्हें उनकी पत्नी और ससुरालवालों ने बेहद प्रताड़ित कर रखा था...अतुल ने अपनी पत्नी और ससुरालवालों के साथ-साथ न्यायिक व्यवस्था पर भी सवाल उठाए...जौनपुर फैमिली कोर्ट की जज पर गंभीर आरोप लगाए...लेकिन इस तरह इतना बड़ा कदम उठाना...जान दे देना...इससे हर कोई सन्न रह गया है...अतुल के परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है