Nandigram: Dharmendra Pradhan की चुनावी रैली में हमला, BJP कार्यकर्ता का सिर फूटा
एबीपी न्यूज़ | 18 Mar 2021 03:48 PM (IST)

बंगाल के नंदीग्राम में केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान की चुनावी रैली में हमला हुआ है. हमले में एक बीजेपी कार्यकर्ता बुरी तरह घायल हो गया. घायल कार्यकर्ता को ख़ुद धर्मेंद्र प्रधान ने अस्पताल तक पहुंचाया. आरोप है कि रैली के दौरान हमला करने वाले लोग TMC से जुड़े हुए हैं. उन्होंने भारतीय जनता युवा मोर्चा के नेता पूरन चंद्र पात्रो का सिर फोड़ दिया. इसके बाद धर्मेंद्र प्रधान कार्यकर्ता को लेकर अस्पताल गए.