Atique Ashraf Murder Case: अतीक-अशरफ की मौत के बाद कहां फरार है माफिया क्वीन शाइस्ता? | ABP News
ABP News Bureau | 20 Apr 2023 09:51 AM (IST)

Shaista Parveen News: उमेश पाल हत्याकांड (Umesh Pal Shootout) के बाद से ही अतीक अहमद (Atiq Ahmed) की पत्नी शाइस्ता परवीन (Shaista Parveen) फरार है. शाइस्ता पर 50 हजार का इनाम घोषित किया गया है. इस बीच उसके कौशांबी (Kaushambi) में छुपे होने की आशंका थी, ऐसे में लगातार दो दिनों से एसटीएफ की टीम दबिश देकर विभिन्न गांव में लोगों से पूछताछ कर रही है लेकिन एसटीएफ (STF) को अब तक इस मामले में कोई सफलता नहीं मिली है और न शाइस्ता को पकड़ पाई है.