Arvind Kejriwal का ऐलान, बिना राशन कार्ड के भी गरीबों को दिया जाएगा राशन
ABP News Bureau | 18 Apr 2020 06:23 PM (IST)

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने आज कहा कि ऐसे 31 लाख लोगों ने राशन के लिए आवेदन भेजा है जो गरीबी रेखा से नीचे आते हैं लेकिन उनके पास राशन कार्ड नहीं है. केजरीवाल ने कहा कि ऐसे लोगों को भी जल्द ही राशन मुहैया कराया जाएगा. इससे पहले केजरीवाल ने कहा कि साढ़े सात किलो राशन 71 लाख लोगों को मुफ्त में बांटा जा चुका है.