Param Bir Singh पर मानहानि का दावा करेंगे Anil Deshmukh, बोले- जो आरोप लगाया, वो सिद्ध करें परमबीर
एबीपी न्यूज़ | 20 Mar 2021 11:24 PM (IST)

महाराष्ट्र के गृहमंत्री अनिल देशमुख ने मुंबई के पूर्व पुलिस आयुक्त परमबीर सिंह के जरिए लगाए गए आरोपों को झूठा बताया है. उन्होंने कहा है कि मुंबई के पूर्व पुलिस आयुक्त परमबीर सिंह के जरिए लगाए गए आरोप झूठे हैं और यह खुद को बचाने की साजिश है. इसके साथ ही अनिल देशमुख ने मानहानि का मुकदमा दायर करने की बात कही है.