फ्लाइट में मुंबई से लखनऊ पहुंचे मजदूर, Amitabh Bachchan ने किया था इंतजाम
एबीपी न्यूज़ | 11 Jun 2020 11:33 AM (IST)

सोनू सूद के बाद मिलेनियम स्टार अमिताभ बच्चन ने भी कोरोना के चलते मुम्बई में फंसे प्रवासी मजदूरों और उनके परिवार वालों को वापस भेजने की अनूठी पहल शुरू की है. अमिताभ बच्चन ने अपने गृह नगर प्रयागराज समेत यूपी के अलग-अलग शहरों के रहने वाले मजदूरों को बुधवार से हवाई जहाज के जरिये उनके घर भेजने की शुरुआत कर दी है. इसी कड़ी में आज एक प्लाइट लखनऊ पहुंची है.