Amit Shah की CAA पर Rahul Gandhi को खुली चुनौती- 'बिल पढ़ा है तो कहीं भी चर्चा के लिए आएं'
ABP News Bureau | 03 Jan 2020 04:54 PM (IST)

अमित शाह जोधपुर में थे यहां पर उन्होंने राहुल को चुनौती देते हुए कहा कि नागरिकता कानून अगर राहुल ने पढ़ा है तो आ जाओ बहस के लिए. वहीं उन्होंने यहां पर नए नागरिकता कानून के समर्थन में मिस कॉल के टोल फ्री नंबर की शुरुआत की. जोधपुर राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का गृहनगर है, वहां कोटा के जेके लोन अस्पताल में 105 बच्चों की मौत को लेकर उन्होंने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर भी निशाना साधा.