Rahul Gandhi को Amit Shah का चैलेंज, 'नागरिकता कैसे जाएगी साबित करके दिखाएं'
ABP News Bureau | 27 Dec 2019 04:31 PM (IST)

नागरिकता कानून पर देश में अभी विरोध खत्म नहीं हुआ है. राजनीति भी हो रही है. कांग्रेस नेता राहुल गांधी को गृह मंत्री अमित शाह ने चैलेंज किया है. कि जिस नागरिकता कानून का वो विरोध कर रहे हैं, उसमें किसी भी भारतीय की नागरिकता जाने की बात की गई हो तो राहुल गांधी इसके बारे में बताएं. नागरिकता कानून को लेकर अमित शाह ने कांग्रेस की पुरानी सरकारों पर भी हमला बोला. शाह ने कहा कि जब कांग्रेस की सरकार थी तब तो सीमा खुली हुई थी और कोई भी भारत में आ जाता था.