Amit Shah कल कामाख्या मंदिर में दर्शन के साथ करेंगे असम चुनाव की तैयारियों का आगाज
एबीपी न्यूज़ | 26 Dec 2020 08:57 PM (IST)

अमित शाह के असम दौरे से राज्य में सियासी हलचल तेज हो गई है. असम में अगले साल चुनाव होना है. यहां बीजेपी की सरकार है. ऐसे में बीजेपी के सामने असम के गढ़ को बचाने की चुनौती है. अमित शाह कल कामाख्या मंदिर में दर्शन के लिए जा रहे हैं. इससे पहले बंगाल में चुनावी तैयारियों का आगाज भी अमित शाह ने काली मंदिर से किया था.