Amit Shah राज्यसभा में NPR पर बोले, 'किसी दस्तावेज की जरूरत नहीं' | Full Speech
ABP News Bureau | 12 Mar 2020 08:57 PM (IST)

गृहमंत्री अमित शाह ने राज्यसभा में कहा कि मैं स्पष्टता के साथ कहता हूं कि NPR में कोई डॉक्यूमेंट नहीं मांगा जाएगा. जो जानकारी आपके पास नहीं हैं, वो देने की जरुरत नहीं है. इस देश में किसी को भी NPR की प्रक्रिया से डरने की जरूरत नहीं है. बहुत दु:ख के साथ मैं कहना चाहता हूं कि पूरे देश में CAA को लेकर मुसलमान भाइयों-बहनों के मन में एक भय बैठाया गया कि आपकी नागरिकता CAA से छीन ली जाएगी. ये गलत अफवाहें फैलाई जा रही हैं, CAA नागरिकता लेने का कानून है ही नहीं, ये नागरिकता देने का कानून है.