11 फरवरी को Bengal में होगी गृहमंत्री Amit Shah की रैली
एबीपी न्यूज़ | 06 Feb 2021 05:18 PM (IST)

बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 11 फरवरी को पश्चिम बंगाल के ठाकुर नगर में एक रैली को संबोधित करेंगे. इससे पहले 30 जनवरी को दिल्ली में बम धमाके की वजह से ये रैली रद्द हो गयी थी. अमित शाह अपनी इस रैली में बंगाल के मतुआ समुदाय को संबोधित करेंगे.