प्याज की कीमतों पर Amit Shah ने बुलाई इमरजेंसी मीटिंग, लिए जा सकते हैं बड़े फैसले
ABP News Bureau | 05 Dec 2019 02:48 PM (IST)

प्याज़ को लेकर आज शाम अहम बैठक. गृह मंत्री अमित शाह की अगुवाई में मंत्रिसमूह की बैठक आज शाम 5 बजे होगी. अमित शाह के अलावा पीयूष गोयल, रामविलास पासवान और कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर भी रहेंगे मौजूद. पीएमओ के अधिकारी और कैबिनेट सचिव भी रहेंगे मौजूद. प्याज़ की कीमतों पर काबू पाने को लेकर फैसले लिए जा सकते हैं.